युवा धर्म संसद


जीवन को उसके आत्यन्तिक परिणाम और तात्कालिक प्रयोजनों के बीच संतुलित करने का प्रश्न मानवीय-मेधा के लिए सदैव एक चुनौती रहा है। इसका उत्तर धर्म में पाया गया, किन्तु अपनी परंपराओं को देश-काल में पहचानने और परिष्कृत करने की कठिनाइयों ने दूसरी समस्याएँ खड़ी कर दीं। इन समस्याओं का समाधान लेकर स्वामी विवेकानंद आधुनिक विश्व के समक्ष उभरे। उन्होंने धर्म, विज्ञान, मानविकी, सामाजिक दर्शन और इन सभी से सुसज्जित सनातन का जो पक्ष विश्व के सामने रखा, उसने न केवल विश्व को प्रभावित किया, बल्कि भारतीय प्रज्ञा और उसकी अविच्छिन्न परंपरा में निहित प्रगतिशीलता को भी पुनः जीवित कर दिया।


युवा धर्मसंसद, शिकागो में स्वामी विवेकानंद के प्रथम वक्तव्य के पुण्य पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाला एक व्यापक विमर्श है। यह आयोजन आज के युवाओं के साथ धर्म की अवधारणा पर गहन संवाद स्थापित करता है। यह बहुआयामी जीवन के सर्वांगीण विकास के विरोधाभासों को पहचानने, उनसे बाहर निकलने और इस प्रक्रिया में सनातन धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका को सैद्धांतिक और व्यावहारिक धरातल पर निरूपित करने का प्रयास है।


युवा धर्मसंसद वार्षिक रूप से देश के किसी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाता है। देशभर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लगभग एक हजार छात्र-छात्राएँ इसमें भाग लेते हैं। निर्धारित विषयों पर उनके अधिकृत-अधीत वक्तव्यों, धर्मशास्त्रज्ञों के व्याख्यान और संवाद, तथा प्रश्नोत्तर सत्रों के माध्यम से धर्म की सहज सार्वभौमिक निष्पत्ति के साथ-साथ शंका-समाधान और प्रायोगिक जीवन-दर्शन पर चर्चा होती है। यह कार्यक्रम पहले सप्तपुरियों में आयोजित किया जा रहा है। काशी, अयोध्या जी, मथुरा और 2024 में हरिद्वार में इसका आयोजन किया जा चुका है।

  • Time:

  • Date:

    20 December, 2022

  • Category:

    युवा धर्म संसद

  • Location:


पहला युवा धर्म संसद


19 सितंबर 2019 को पहला युवा धर्म संसद, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। पहली बार यह कार्यक्रम एक दिवसीय था। कार्यक्रम में 4 सत्र आयोजित किए गए थे। पहले युवा धर्म संसद में पूज्य महाराज मिथिलेश नंदिनी शरण जी, तत्कालीन रेल राज्य मंत्री सुरेश जी, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, वर्धा महाराष्ट्र के तत्कालीन कुलपति रजनीश शुक्ल जी ने सैकड़ों युवाओं को संबोधित किया था।


  • Time:

  • Date:

    19 सितंबर 2019

  • Category:

    युवा धर्म संसद

  • Location:


दूसरा युवा धर्म संसद


दूसरा युवा धर्म संसद अयोध्या जी में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 17-18 सितंबर 2022 को डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। पहली बार युवा धर्म संसद 2 दिनों का आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में देश भर के 1000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। जिनके रुकने, भोजन आदि की व्यवस्था सेवाज्ञ संस्थानम् ने किया था। अयोध्या में आयोजित हुए युवा धर्म संसद का उद्धाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख पूजनीय महाराज महंत नृत्य गोपाल दास जी ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया था। दूसरे युवा धर्म संसद का हिस्सा हो रहे युवाओं को पूज्य महाराज आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चर्चित लेखक यतींद्र मिश्र जी आदि महानुभावों ने अलग-अलग सत्रों में सम्बोधित किया। उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।


दूसरे युवा धर्म संसद का हिस्सा हो रहे युवाओं को पूज्य महाराज आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चर्चित लेखक यतींद्र मिश्र जी आदि महानुभावों ने अलग-अलग सत्रों में सम्बोधित किया। उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।


  • Time:

  • Date:

    17-18 सितंबर 2022

  • Category:

    युवा धर्म संसद

  • Location:


तीसरा युवा धर्म


तीसरा युवा धर्म संसद मथुरा में 16 और 17 सितंबर 2023 को मथुरा में आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 1200 युवाओं ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, पूज्य महाराज आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल जी, आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर एंव चिंतक वागीश शुक्ल जी, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा जी, राहुल देव जी, अनंत विजय जी, पूर्व मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी आदि का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ था।


इस कार्यक्रम से पहले प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के 50 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था। युवा धर्म संसद के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

  • Time:

  • Date:

    16 और 17 सितंबर 2023

  • Category:

    युवा धर्म संसद

  • Location:


चौथा युवा धर्म संसद


13 और 14 सितंबर 2024 को पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में चौथा युवा धर्म संसद का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। उद्धाटन सत्र में योग गुरु बाबा रामदेव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय जी और सेवाज्ञ संस्थानम् के पूज्य सरंक्षक सिध्दपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य श्री मिथिलेशनंदिनी शरण जी महाराज ने युवाओं को सम्बोधित किया।


दो दिवसीय कार्यक्रम में दो व्याख्यान सत्र और दो संवाद सत्र का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में 944 छात्र, 503 छात्रा, 113 अध्यापक और 5 रिटायर्ड अधिकारी सम्मिलित हुए थे।


अलग-अलग दिवसों पर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी, प्रो सच्चिदानंद मिश्र (भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली), प्रो राम नाथ झा (जेएनयू), शिक्षाविद्द श्री मुकुल कानिटकर, प्रो ए के त्रिपाठी (कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय), डॉ पुनीत द्विवेदी (ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ इंदौर), डॉ अरुण प्रकाश (शिक्षाविद, सदस्य ICCR भारत सरकार), श्री सुनील आम्बेकर जी (अखिल भारतयी प्रचार प्रमुख, संघ), नीरजा गुप्ता जी (कुलपति गुजरात विश्वविद्यालय), डॉ आनंद सिंह (शिक्षाविद लेखक), प्रो रमा सिंह (प्राचार्य, हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली) का मागर्दर्शन युवाओं को मिला।


व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 58 छात्र, 33 छात्राओं, 22 स्थानीय ईकाई का सहयोग मिला था।

  • Time:

  • Date:

    13 और 14 सितंबर 2024

  • Category:

    युवा धर्म संसद

  • Location:

NRI