About us

सेवाज्ञ संस्थानम् संगठन के बारे में जानें

सेवाज्ञ संस्थानम् सामाजिक जीवन के समग्र क्षेत्र में कार्य करने वाला संगठन है, जो 'वैदिक मंत्र', माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः अवधारणाओं के आधार पर कार्य करता है। हम भारतीय संस्कृति में निहित विश्वबन्धुत्व के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपनी मूल संस्कृति में निष्ठा रखने वाले युवाओं का निर्माण करने के लिए कार्यरत हैं। हम मानते हैं कि हमारा संबंध अपनी मातृभूमि भारत से रक्त संबंध सहित अन्य सभी संबंधों से भी बढ़कर है। इसलिए, हम समाज के सभी वर्गों की सेवा और सौहार्द के माध्यम से जोड़कर वश्वकल्याणकारी भारत के निर्माण में निरंतर प्रयासरत हैं। सेवाज्ञ संस्थानम् को तीन प्रमुख बिंदुओं से जोड़ा जा सकता है: सेवा, समिधा और वसुंधरा।


संस्था का मुख्य उद्देश्य भारत का उत्कर्ष है। दीर्घकालिक परतंत्रता के बाद अब हम स्वतंत्रता के आठवें दशक में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि, अमूल्य स्वाधीनता प्राप्त करने के दशकों बाद भी देश के विभिन्न वर्गों में शोषित, गरीब, पिछड़े और वंचित लोगों की संख्या चिंताजनक है। दशकों बाद भी राष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता, ऐतिहासिक गौरवबोध और पारस्परिक सौमनस्य की अपेक्षा शेष है।


हमारा ध्यान विकास के साथ-साथ युवा पीढ़ी में मानवीय मूल्यों का संरक्षण, पर्यावरण के प्रति सजगता और समावेशी उत्थान पर है। हम भारतीय विचारधारा और संस्कारों से युक्त समाज का निर्माण करना चाहते हैं और विशेष रूप से युवाओं को उनके विश्वहितेषी चरित्र का साक्षात्कार कराना हमारा लक्ष्य है।


समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप, हम सेवालय, धार्मिक-सांस्कृतिक अनुसंधान केंद्र, और संग्रहालय जैसी संस्थाओं की स्थापना कर रहे हैं। सेवाज्ञ संस्थानम् अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहा है।


Call Anytime

+ 91 93692 03020

We’re here to support poor people

Fundraising for the People and
Causes you Care About

NRI